Share

भाजपा विधायक पर फेंका गया जूता, मामला दर्ज; रायगढ़ से चार दिन में 325 करोड़ का मेफेड्रोन जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पुणे/मुंबई आदर्श शर्मा
सार
देश
भूख हड़ताल में बैठे मराठा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के एमएलसी पर जूता फेंका। पुलिस ने अज्ञात मराठा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं बीते शुक्रवार से अब तक महाराष्ट्र के रायगढ़ से 325 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन जब्त किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
महाराष्ट्र भाजपा के नेता गोपीचंद पडलकर। – फोटो
विस्तार
इंदापुर में अज्ञात मराठा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि भाजपा एमएलसी गोपीचंद पडलकर पर जूते फेंकने का आरोप है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को तब हुई जब भाजपा एमएलसी कीमतों में बढ़ोतरी की मांग कर रहे दूध उत्पादकों से मिलने जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, पास में मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं भूख हड़ताल पर बैठे थे। वायरल वीडियों में दिख रहा है कि उन्हीं में से एक कार्यकर्ता ने पडलकर पर जूता फेंक दिया। लेकिन यह स्पष्ट नहीं दिख रहा आखिर वो कौन सा कार्यकर्ता था। हालांकि उस दौरान पुलिस ने एमएलसी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया था।
इंदापुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिलीप पवार ने कहा कि अज्ञात मराठा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो भूख हड़ताल पर थे। हम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं। वहीं एक ओबीसी नेता ने पडलकर पर हुए हमले का विरोध में सोमवार को इंदारपुर में बंद का आह्वान किया है।
और

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *