Share

यूपी: दर्द से तड़पते बच्चे का इलाज छोड़ परिजनों से मारपीट करने लगे डॉक्टर, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
मेरठ में एक बच्चे के इलाज में देरी को लेकर परिजनों की डॉक्टरों से बहस हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज छोड़कर परिजनों से मारपीट करने लगे। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।डॉक्टर की धीमी गति के बाद परिजनों से हुई लड़ाई
उत्तर प्रदेश: मेरठ से डॉक्टरों का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। दरअसल एक बच्चे के इलाज के लिए उसके परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों की धीमी गति देखकर परिजन भड़क गए और और डॉक्टरों से बहस करने लगे। इसके बाद डॉक्टर भी इलाज छोड़कर उनसे मारपीट करने लगे।
बीते सोमवार की रात मेरठ के कमालपुर गांव में 5 वर्षीय कुणाल नाम के बच्चे की उंगली कट गई। कुणाल के परिजन उसे इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। उंगली कटने की वजह से कुणाल दर्द से तड़प रहा था और डॉक्टर धीमी गति में उसका इलाज कर रहे थे। कुणाल को तड़पते देख उसके परिजन डॉक्टरों पर भड़क गए और उनके बीच बहस हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने भी बच्चे का इलाज छोड़कर झगड़ा करने लगे। बहस इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो रहा है।
परिजनों ने लगाया आरोप
कुणाल के परिजनों का आरोप है कि, डॉक्टरों के बच्ची की हालत देखकर जल्दी उपचार करने के लिए कहा गया जो उन्हें पसंद नहीं आया। इसके बाद डॉक्टरों ने बहुत खराब व्यवहार किया। बता दें कि कुणाल के परिजनों ने डॉक्टरों के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है जिस पर जांच चल रही है।
3 डॉक्टर सस्पेंड
मरीज का इलाज छोड़ उनके परिजनों से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आर.सी. गुप्ता ने बताया कि, ‘मामला संज्ञान में आते ही हमने एक वरिष्ठ डॉक्टर से प्राथमिक जांच करवाई। जांच में पाया कि 3 चिकित्सक मारपीट कर रहे थे। इसके बाद हमने तीनों डॉक्टर अभिषेक, आदित्य और अब्दुल प्रधान को लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया है। मामले में आगे की जांच अभी जारी है।’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *