Share

69000 शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों ने किया प्रदर्शन, सीएम आवास पहुंच कर किया घेराव; पुलिस को नहीं लगी खबर
आज लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों ने जमकर प्रदर्शन किया है। उम्मीदवारों ने आज सीएम आवास के सामने सरकार से अपनी नाराजगी जाहिर की है। कमाल की बात तो ये रही कि पुलिस को इस प्रदर्शन की भनक तक नहीं लगी।प्रदर्शन कर रहे 69000 शिक्षक भर्ती के उम्मीदवार
लखनऊ: यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती के लिए युवाओं ने आज सीएम आवास का घेराव किया है। अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचनेसे मौके पर अफरा-तफरी का महौल हो गया। उम्मीदवारों ने चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया, जिसके कारण कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम लग गया। गौर करने वाली बात तो ये रही कि यूपी पुलिस को इस आंदोलन की भनक तक नहीं लगी।
किया मुख्यमंत्री आवास का घेराव गौरतलब है कि राज्य में 69000 शिक्षक भर्ती का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। देश के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी उम्मीदवारों को राहत नहीं मिली और बीते गुरुवार को उम्मीदवारों ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। आज फिर सुबह मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने छात्रों को रोका औऱ पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को उठाकर दूसरी जगह ले जाकर छोड़ दिया है। उम्मीदवारों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवार कट ऑफ लिस्ट में 1 अंक कम कर भर्ती में शामिल करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का हवाला दे रहे हैं।
इससे पहले बीते दिन गुरुवार को उम्मीदवारों ने बेसिक एजुकेशन मंत्री के आवास को घेरा था, जहां उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग करने के साथ नौकरी देने की आवाज उठाई थी। उम्मीदवारों का कहना है कि वो पिछले 2 माह से प्रदर्शन कर रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश आए 1 साल हो गया, पर सरकार से हमें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा। आखिर कोर्ट का आदेश क्यों नहीं माना जा रहा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *