Share

अनंतनाग एनकाउंटर में शहीद हुए कर्नल को उनके 6 वर्षीय बेटे ने दी अंतिम विदाई, भावुक कर देगा वीडियो
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह को उनके 6 वर्षीय बेटे ने अंतिम विदाई दी।
कर्नल मनप्रीत सिंह को उनके 6 वर्षीय बेटे ने दी अंतिम विदाई
अनंतनाग में बुधवार को आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में 19 राष्ट्रीय राइफल यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह देश के लिए शहीद हो गए। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पहुंचाया गया। इस दौरान वहां जो हुआ वो देखने के बाद हर किसी की आंखें नम हो गई। शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह का जब पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तब उनके 6 वर्षीय बेटे ने आर्मी की ड्रेस में उन्हें सलामी दी। यह देख सभी भावुक हो गए।
देश के लिए शहीद हुए 19 राष्ट्रीय राइफल यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह की पत्नी जगमीत कौर ने अपने दोनों हाथों को जोड़कर उन्हें अंतिम विदाई दी। आपको बता दें कि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग इलाके के गडोले में बुधवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह के साथ मेजर आशीष धोंचक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट्ट और एक अन्य सैनिक शहीद हो गए।
शुक्रवार को एक और जवान का शव बरामद हुआ जो कल से लापता बताया जा रहा था।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि, “अनंतनाग इलाके में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए आतंकियों के ठिकानों पर बम गिराए हैं। इलाके में छिपे हुए आतंकियों के ग्रुप को निशाना बनाने के लिए सौनिकों द्वारा ग्रेनेड लांचर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *