Share

सीतापुर (यूपी) । उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक मुस्लिम दंपत्ति को उनके पड़ोसियों ने लाठी और सरिया से हमला कर मार डाला।
मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस का कहना है कि यह हत्या कथित तौर पर पीडि़त के बेटे और एक आरोपी की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग का नतीजा थी।
हमले में दंपत्ति अब्बास और उसकी पत्नी कमरुल निशा की मौके पर ही मौत हो गई और सभी आरोपी मौके से भाग गए।
सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि कुछ साल पहले अब्बास का बेटा पड़ोसी की एक लड़की के साथ भाग गया था। इस संबंध में मामला दर्ज कर अब्बास के बेटे को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने कहा कि जब अब्बास का बेटा कुछ दिन पहले जेल से रिहा हुआ, तो परिवार के कुछ सदस्यों ने दंपति पर हमले की योजना बनाई।
चक्रेश मिश्रा ने कहा, ग्रामीणों के अनुसार, मृतक दंपत्ति के बेटे और शौकत रामपाल की बेटी रूबी के बीच प्रेम प्रसंग था। शौकत ने साल 2020 में रूबी का अपहरण कर लिया था। उस वक्त रूबी नाबालिग थी और पुलिस ने मामला दर्ज कर शौकत को जेल भेज दिया था। जून में उसने रूबी का दोबारा अपहरण कर शादी कर ली।
पुलिस का कहना है कि तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी दो की तलाश जारी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *