Share

सियाचिन में बड़ा हादसा, टेंट में आग लगने से कैप्टन शहीद, ले. कर्नल समेत 6 जख्मी
सियाचिन ग्लेशियर पर आज तड़के हुए एक हादसे में सेना के एक अधिकारी की जान चली गई जबकि 6 लोग घायल हो गए।सियाचिन ग्लेशियर पर आग लगने की एक घटना में सेना एक अधिकारी शहीद हो गया जबकि 6 लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी शामिल है। घायलों को सियाचिन ग्लेशियर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। आग लगने की यह घटना सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास हुई।शॉर्ट सर्किट के चलते हथियार भंडार में लगी आग जानकारी के मुताबिक सियाचिन सेंट्रल ग्लेशियर में भारतीय सेना के हथियारों के बंकर / टेंट में आग लग गई। इस हादसे में कैप्टन रैंक के एक मेडिकल ऑफ़िसर की मौत हो गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे में घायल जवानों को हैलिकॉप्टर के ज़रिए चंडीगढ़ आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुनिया का सबसे ऊंचा सैन्य क्षेत्र है सियाचिन
जानकारी के मुताबिक हादसे में लेफ्टिनेंट रैंक का एक अधिकारी समेत 6 लोग घायल हुए हैं जिसमें तीन पोर्टर भी शामिल है। बता दें कि करीब 20,000 फुट की ऊंचाई वाले सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया का सबसे ऊंचा सैन्य क्षेत्र माना जाता है। यह हिमालय के पूर्वी काराकोरम पर्वत श्रंखला में स्थित है। ठंड में यहां तापमान शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच जाता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *