Share

मतदान के एक दिन बाद कहीं नाले तो कहीं तालाब में मिले बैलेट बॉक्स
कोलकाता। पंचायत चुनाव के दिन कहीं कोई बैलेट बॉक्स लेकर भाग गया था, कहीं बैलेट बॉक्स को तालाब में फेंका दिया गया था तो कहीं इसमे आग लगाई गई थी। ऐसे में मतदान शनिवार को समाप्त हो गया लेकिन आज सुबह जलपाईगुड़ी के एक मतदान केंद्र के पीछे नाले से नाटकीय ढंग से मतपेटियां बरामद की गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के पहाड़पुर हकीमपारा बीएफपी स्कूल के मतदान केंद्र पर हुई यह घटना घटी। सूत्रों के अनुसार बूथ संख्या 13 की मतपेटी आज सुबह तक जिले के स्ट्रांग रूम में जमा नहीं किया गया था। कथित तौर पर शनिवार को सदर प्रखंड के पहाड़पुर हाकिमपाड़ा बीएफपी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया था और फर्जी वोटिंग की। इसके बाद कुछ बदमाशों ने मतपेटी छीन ली। इसके बाद से रविवार सुबह तक मतपेटी का कुछ पता नहीं चल पाया था। मतपेटी न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। बाद में, स्थानीय तृणमूल उम्मीदवार के पति अमल रॉय ने इसे नाटकीय ढंग से बरामद किया। उन्होंने कहा कि हम यहां मतदान कर रहे थे। अचानक भाजपा के लोग आए और हमला कर दिया और तोडफ़ोड़ की। इसी तरह दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती में लूट लिए गए बैलेट बाक्स को आज पास बूथ के पास एक तालाब से बरामद किया गया। मामले को लेकर तृणमूल ने यहां फिर से वोट कराने की मांग की है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *