Share

मुरादाबाद । अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन पीसी मीणा द्वारा सोमवार को बरेली जोन के परिक्षेत्र व जनपद प्रभारियों, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के साथ गूगल मीट के माध्यम से आगामी कांवर यात्रा व मुहर्रम के दृष्टिगत सभी जनपदों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
जिसमे आगामी कांवर यात्रा और मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक थाना क्षेत्र में धर्म गुरूओं , व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व पुलिस कर्मियों के साथ मीटिंग कर सामंजस्य स्थापित कर लिए जाने के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं सभी आला अधिकारियों के साथ थाना प्रभारियों को निरंतर संपर्क में रहने को कहा गया है। ोन के सभी जनपदों में कांवड़ यात्रा का रूट निर्धारित किया गया है। उन जगहों पर सुरक्षा की व्यवस्था के साथ पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए एडीजी पीसी मीणा ने कहा आगामी त्यौहारों पर कोई नई परम्परा शुरू करने वाले के साथ सख्ती के साथ निपटा जाए। कॉंवड़ यात्रा व मोहर्रम पर्व को देखते हुये फोर्स पूरी तरह सतर्क दृष्टि रखते हुए अलर्ट रहनी चाहिए और पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त किया जाये एवं कानून व्यवस्था को देखते हुये क्यूआरटी टीम का गठन अवश्य कर लिया जाये।
सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में कांवर यात्रा व मुहर्रम के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु फुट पेट्रोलिंग करना सुनिश्चित करें। एडीजी पीसी मीणा ने कहा सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगाहें होनी चाहिए भड़काऊ पोस्ट करने वाले अराजकतत्वों पर विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाये।
सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट का तत्काल खण्डन किया जाये।
गौकशी की घटनाओं पर सख्त कार्यवाही कर गौकशी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट व उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई जाए धर्मान्तरण के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोगों में गुण-दोष के आधार पर विवेचना का शीघ्र विधिक निस्तारण कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करे।
जनपदों में महत्वपूर्ण अपराधों की स्थिति एवं निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
सार्वजनिक स्थानों( पार्क, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सिनेमाघर व मॉल आदि) पर नियमित पुलिस गश्त भेजी जाये। श्रवण मास का दौरान ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान का कड़ाई के साथ पालन करवाएं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *