Share

रेखा की दिलकश आवाज ने फिर किया मदहोश, रिलीज हुआ Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का नया ट्रेलर टीआरपी लिस्ट में टॉप लिस्ट में बना रहने वाला टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ अब एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शो में एक लंबा लीप आने वाला है। शो में जल्द ही सई और विराट की कहानी खत्म होने वाली है। जिसके बाद 3 नए किरदारों के साथ प्यार और फर्ज की एक नई कहानी शुरू होने जा रही है। इसके पहले मेकर्स ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। शो की नई कहानी शुरू होने से पहले बॉलीवुड सुपरस्टार रेखा के साथ एक नया ट्रेलर रिलीज किया गया है।
रेखा की मदहोश करने वाली आवाज का जादू
दरअसल, शो में लंबे लीप के साथ नई कहानी की शुरुआत होगी। इस शो के नए किरदारों से दर्शकों का परिचय कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार रेखा कराने वाली हैं। यह खास एपिसोड वह होगा जब रेखा तीनों नए लीड किरदारों के साथ दर्शकों का कनेक्शन बनाएंगी। इस स्पेशल एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। प्रोमो में रेखा की मदहोश करने वाली आवाज दिलों को छू रही है।इस प्रोमो में यह जानकारी भी दी गई है शो के नए सीजन की कहानी कब से शुरू होगी। तो बता दें कि आने वाले बुधवार यानी 28 जून को रात 8 बजे यह स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट होगा। जिसमें रेखा इन किरदारों से दर्शकों को मिलवाएंगी। उनकी जिंदगी की उलझन को भी समझाएंगी। तो अगर आप भी GHKPM की नई कहानी को एंजॉय करना चाहते हैं तो यह एपिसोड आपके लिए खास होगा। याद दिला दें कि सई, विराट और पाखी से भी दर्शकों को रेखा ने ही मिलवाया था। डायरेक्टर ने बताया खुद को लकी हाल में सिद्धार्थ जेना ने शो के प्रोमो के लिए रेखा को निर्देशित करने का अपना अनुभव साझा किया और कहा, “जब मुझे पता चला कि मैं रेखा जी को निर्देशित करने वाला हूं तो मैं बहुत उत्साहित और खुश था। वह पावर-पैक, पैशनेट और 100 % डेडिकेटेड प्रोफेशनल हैं। मैं बॉलीवुड की एवरग्रीन क्वीन को निर्देशित करने के लिए खुद को बेहद लकी और ब्लेस्ड मानता हूं।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *