Share

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सोमवार को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया। अधिकारियों ने बताया कि हंदवाड़ा तहसील के भाटपोरा गांव में सोमवार सुबह बीएसएफ की एक रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने आईईडी का पता लगाया गया। आईईडी को एक सड़क पुलिया के नीचे छिपाया गया था। आईईडी के सटीक स्थान का पता लगाने के लिए एक ड्रोन को लगाया गया था। अधिकारियों ने कहा, आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के वाहनों और ऐसी सड़कों पर चलने वाले वीआईपी को लक्षित करने के लिए सड़कों और राजमार्गों पर आईईडी लगाए जाते हैं। आतंकवादियों को इन आईईडी को ट्रिगर करने से रोकने के लिए, सड़कों और राजमार्गों को साफ करने और आतंकवादियों द्वारा लगाए गए किसी छिपे हुए विस्फोटक उपकरण का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों के आरओपी को सुबह होते ही बाहर भेजा जाता है। एजेंसी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *