Share

भारत को पाकिस्तान पर करना चाहिए सर्जिकल स्ट्राइक, पंजाब के राज्यपाल ने ऐसा क्यों कहा
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा भारत में नशीले पदार्थ ड्रोन के माध्यम से भेजे जाते हैं। इसके खिलाफ भारत को पाकिस्तान पर एक दो सर्जिकल स्ट्राइक करने चाहिए।
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गुरुवार के दिन पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि पंजाब में पाकिस्तान मादक पदार्थ भेजता है. उन्होंने इस दौरान कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए उसपर सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए. राज्यपाल ने पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने नशीले पदार्थों की जब्ती और सीमा पार से मादक पदार्थ भेजने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ड्रोन की समस्या के खिलाफ अच्छा बेहतर एक्शन लिया है। राज्यपाल पंजाब के सीमावर्ती जिलों के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी को नशे का आदी होने से रोका जाना चाहिए.
राज्यपाल ने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के साथ शरारत करता है तो उसपर एक या दो सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए. राज्यपाल ने सीमा सुरक्षाबल, सेना, पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच के समन्वय पर संतोष व्यक्त किया. यहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान छद्म युद्ध कर रहा है. वह सीधी लड़ाई नहीं लड़ सकता है. उन्होंने भारत में नशीले पदार्थ भेजने व इसके लिए पाकिस्तान द्वारा ड्रोन इस्तेमाल करने को लेकर चिंता व्यक्त की और इसके खिलाफी प्रभावी एक्शन लेने की बात कही। पाकिस्तान पर होनी चाहिए सर्जिकल स्ट्राइक राज्यपाल ने कहा कि मुझे 101 फीसदी विश्वास है कि पाकिस्तान सरकार और सेना की भागीदारी के बगैर ड्रोन के जरिए भारत में नशीले पदार्थ भेजा संभव नहीं है. इसमें उनकी भागीदारी है क्योंकि वे हमें अस्थिर करना चाहते हैं. उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान हमारी अगली पीढ़ी के नशे का आदी बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि मुझे शिकायतें मिली हैं कि नशीले पदार्थ अब स्कूलों तक पहुंच चुके हैं. इन नशीले पदार्थों की लत को पूरा करने के लिए छात्र अपने घरों से पैसे चुरा रहे हैं। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की जानी चाहिए. भारत ने अबतक जवाबी कार्रवाई नहीं की है। मैं अधिकृत नहीं हूं, लेकिन यह दिमाग में आता है कि पाकिस्तान हमारे साथ शरारत कर रहा है। इसके खिलाफ एक या दो ’सर्जिकल स्ट्राइक’ की जानी चाहिए। इसे ठीक करने के लिए सबक सिखाया जाना चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *