Share

पुलिस की लापरवाही की वजह से गई रेप पीड़िता के पिता की जान! FIR के लिए काट रहा था चक्कर
एएसपी ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है। सीओ कोंच इश मामले की जांच कर रहे हैं। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा पुलिस उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।
पुलिस की लापरवाही की वजह से गई रेप पीड़िता के पिता की जान!
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पुलिस की जांच में देरी को लेकर आत्महत्या कर ली। मृतक का आरोप था कि आरोपी ने उसकी बेटी का दो महीने पहले बलात्कार किया था और पुलिस इस मामले की जांच में देरी कर रही थी। इस बाबत ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया और पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है। जालौन के एएसपी असीम चौधरी ने इस बाबत कहा कि अखोड़ी गांव में दो महीने पहले नाबालिग लड़की का बलात्कार किया गया था। इस मामले की जांच चल रही है।
एएसपी असीम चौधरी ने आगे कहा कि लड़की बलात्कार की बात पिता से कहे जाने के बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने में देरी की। इस कारण पीड़िता के पिता ने आत्महत्या कर लिया। एएसपी ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है। सीओ कोंच इश मामले की जांच कर रहे हैं। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा पुलिस उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।
जालौन के अखोड़ी गांव में 2 महीने पहले एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। नाबालिग ने जब अपने पिता को इस घटना की जानकारी दी तो पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की। लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में देरी कर दी। इस कारण परेशान पिता ने आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और इस मामले की जांच सीओ कोंच के अधीन जारी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की रिपोर्ट अगले 24 घंटे में आ जाएगा। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *