Share

नरैनी 01 जून,(आरएनएस)। प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनके शव रस्सी पर अलग-अलग लटक रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि स्वजातीय होने के बावजूद प्रेमी युगल के परिजन रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार नहीं थे। इसी के चलते प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नेढ़ुवा (बड़ैछा) गांव की है। वहां रहने वाले विकास (21) पुत्र गुलाब राजपूत और नजदीक ही रहने वाली सजातीय ऊषा (19) पुत्री अयोध्या राजपूत के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उनके इस प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनो पक्षों के परिजनों को होना बताई जा रही है। अलबत्ता सजातीय होने के बावजूद इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए दोनो पक्षों के लोग राजी नहीं थी। इसी के चलते प्रेमी युगल ने दुनिया से जुदा होने की ठान ली। मंगलवार की शाम को सबकी नजर बचाकर प्रेमील युगल बड़ैछा गांव के समीप ही एक बबूल के पेड़ में एक ही रस्सी के दो फंदे बनाए। इसके बाद हाथ पकड़कर दोनो फांसी झूल गए। कुछ ही देर में दोनो की मौत हो गई। इधर दोनो पक्षों के परिजन प्रेमी युगल की खोज में लगे रहे, लेकिन रात में कुछ पता नहीं चला। बुधवार को चरवाहों ने दोनो शव फंदे पर लटकते हुए देखे तो चीख पड़े। ग्रामीणों की चर्चाओं के मुताबिक विकास और ऊषा के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी कुछ ग्रामीणों को होने के साथ ही दोनो के परिजनों को भी पता चल गया था। सजातीय होने के बावजूद युवक और युवती के परिवारीजन इस रिश्ते को आगे बढ़ाने को राजी नहीं थे। इसके चलते प्रेमी युगल को परेशानी महसूस हो रही थी। आखिरकार दोनो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि प्रेमी युगल ने आत्महत्या करने के पूर्व हेयर डाई भी पी है। डाई के पाउच भी मौके से बरामद किए गए हैं। एएसपी ने कहा कि प्रेमी युगल के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनो पक्षों के परिवारीजन भी मौके पर मौजूद हैं, उनसे पूछतांछ की जा रही है। दोनो शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *