Share

हरदा,०१ जून (आरएनएस)। जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम नौसर के पास गत दिवस पेड़ से टकराने के बाद एक कार में आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार दो सगे भाई, भाभी सहित चार लोगों की जलने से मौत हो गई। टिमरनी एसडीओ आकांक्षा तलया ने बताया कि ग्राम बरकला चारखेड़ा निवासी अखिलेश पिता महेश कुशवाहा, उनका बड़ा भाई राकेश कुशवाहा, राकेश की पत्नी शिवानी कुशवाहा और आदर्श पिता गोलू चौधरी सीहोर जिले के दीपगांव से कार क्रमांक एमपी ०९ जेएन २५२४ से अपने गांव बरकला लौट रहे थे, तभी कार एक पेड़ से टकराई। इसके बाद उसमें आग लग गई। चारों को कार से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और जलने से उनकी मौत हो गई। अखिलेश और आदर्श विवाह समारोह में फोटोग्राफी करते थे, जबकि अखिलेश का बड़ा भाई राकेश टिमरनी में पेट्रोल पंप पर काम करता था। अखिलेश और आदर्श सीहोर जिले के नसरुल्लागंज के पास चौकसखेड़ी शादी समाराह से फोटोग्राफी करने गए थे। वहां से लौटते समय अपनी ससुराल दीपागांव में रुके राकेशव उसकी पत्नी को भी उनहोंने साथ लिया और चारों कार से ग्राम बकरला आ रहे थे। मृतकों की उम्र २५ से ३० वष्र के बीच बताई जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *