Share

अजमेर,31 मई (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अजमेर जिले के पुष्कर पहुंचे और ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना की. पीएम का तमिनाडू से मंगवाई गई इलायची की विशेष माला से स्वागत किया गया. इसके साथ ही पीएम मोदी को ब्रह्माजी की तस्वीर भेंट की गई. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे.
इससे पहले मोदी नई दिल्ली से विशेष विमान से किशनगढ़ हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिये तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर स्थित कायड़ विश्राम स्थली के लिए रवाना हुए जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री की विशाल रैली के लिए अजमेर, नागौर, टोंक, भीलवाड़ा, राजसमंद, जयपुर और पाली के सात जिलों की 45 विधानसभा क्षेत्रों और आठ लोकसभा क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता जुटें हैं. इन 45 विधानसभा सीटों में से 21 पर कांग्रेस, 19 पर भाजपा, तीन पर निर्दलीय और दो पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का कब्जा है. प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा इस महीने की शुरुआत में उनके राजसमंद और सिरोही दौरे के तुरंत बाद हो रही है.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *