Share

केंद्र में बीजेपी की सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के दौरे पर गए हैं। यहां अजमेर में वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपने अभियान का शंखनाद कर देगी।

राजस्थान पहुंचे पीएम मोदी, पुष्कर मंदिर में की पूजा-आरती
पुष्कर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर गए हैं। यहां उन्होंने पुष्कर मंदिर में ब्रह्मा जी की पूजा और अर्चना की है। इसके बाद वह अजमेर में एक रैली को संबोधित करेंगे। शाम 04:45 बजे अजमेर के पास कायड़ विश्रामस्थली में पीएम मोदी की रैली होगी। बता दें कि राजस्थान में इस समय काफी सियासी उथल-पुथल है, और ऐसे में पीएम मोदी की रैली पर सबकी निगाहें होंगी।

23 साल बाद पुष्कर पहुंचेंगे पीएम मोदी

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने पिछले विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान 6 अक्टूबर 2018 को अजमेर में रैली की थी। उस वक्त वह पुष्कर नहीं आ पाए थे। आज से 23 साल पहले नवंबर 2000 में पीएम मोदी बीजेपी के एक शिविर में हिस्सा लेने पुष्कर आए थे, उसके बाद आज ये दौरा हो रहा है। पीएम मोदी के पुष्कर दौरे का खास महत्व है क्योंकि प्रचीनकाल से ही इस स्थान की विशेष मान्यता रही है और यह जगह करोड़ों हिंदूओं के लिए पुष्कर आस्था का बड़ा केंद्र है। पुष्कर को सभी तीर्थों का गुरु भी माना जाता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *