Share

हांसी,31 मई (आरएनएस)। हांसी में दिल्ली रोड पर ट्रक और क्रूजर गाड़ी की टक्कर होने से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 5 लोगो की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को गंभीर हालत में हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया।
मृतकों में तीन लोगों की पहचान संदीप, प्रवीण और प्रदीप के रूप में हुई है जोकि पास के खरकड़ा गांव के रहने वाले हैं। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिसार रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रूजर गांव खरकड़ा से चली थी और वहां से सवारियों के तौर पर बाकी लोग क्रूजर में बैठ गए जैसे ही क्रूजर गाड़ी नेशनल हाईवे पर गांव अलीपुरा के पास पहुंची तो हाईवे पर खड़े एक ट्रक से क्रूजर गाड़ी की टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार क्रूजर गाड़ी का चालक खरकड़ा निवासी 29 वर्षीय प्रवीन, 33 वर्षिय सोनू जो की हंसी में एक निजी बस पर कंडक्टर की नौकरी करता था। खरकड़ा निवासी 27 वर्षीय प्रवीन जोकि एक निजी स्कूल में टीचर था। भाटोल रांगड़ान निवासी 30 अनूप सांगवान जोकि हिसार फ्लिपकार्ट कंपनी में जॉब करता था और 32 वर्षीय प्रकाश नेपाली जोकि भटोल जाटान गांव के ऋषिकुल स्कूल में स्कूल बस पर ड्राइवर की नौकरी करता था और परिवार सहित स्कूल में ही रहता था। वही क्रूजर में एक महिला भी थी जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और वह उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया है जहां पर उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *