Share

दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए हथियारों से लैस एक बदमाश को धर दबोचा। यह बदमाश एक शख्स को लूटकर भाग रहा था। दिल्ली पुलिस ने अपने बहादुर कॉन्स्टेबल को सम्मानित किया है।
दिल्ली पुलिस ने कॉन्स्टेबल विवेक को सम्मानित किया
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अपने एक कॉन्स्टेबल को उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। बहादुर कॉन्स्टेबल ने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद हाथ में हथियार के लेकर भाग रहे बदमाश को दबोच लिया। यह वारदात आउटर दिल्ली के रानीबाग इलाके मे सोमवार को हुई थी।
एपीजे स्कूल के पास लूट की वारदात
दरअसल, 2 बाइक पर सवार चार बदमाशों ने होटल रमादा के नजदीक एपीजे स्कूल के पास भूपेंद्र नाम के शख्स को घेरकर उसका बैग लूट लिया। बैग में करीब 15 लाख रुपये थे। वहां से गुज़र रहे कॉन्स्टेबल विवेक ने जब वारदात होते देखा तो बदमाशों का पीछा किया। इस बीच एक बदमाश हाथ में हथियार लहरा रहा था। लेकिन कॉन्स्टेबल विवेक ने साहस का परिचय देते हुए हथियार से लैस एक बदमाश को धर दबोचा।
कॉन्स्टेबल विवेक नेदिखाई दिलेरी
एक राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। इसमें साफ दिख रहा है कि कैसे अमरजीत नामक बदमाश सड़क पर हथियार लहराते हुए बेखौफ होकर जा रहा है। लेकिन इसी बीच पीछे से पहुंचे कॉन्स्टेबल विवेक ने दिलेरी दिखाते हुए अमरजीत का कॉलर पकड़ कर उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है। ट्विटर हैंडल पर लिखा है-‘अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए थाना रानी बाग के कांस्टेबल विवेक ने पेट्रोलिंग के दौरान लूटपाट कर रहे लुटेरों को देखकर चैलेंज किया और उनमें से एक पिस्तौलधारी आरोपी को पकड़ लिया’

अमरजीत पर पहले से ही 6 मुकदमे दर्ज हैं। हरियाणा में उसपर मर्डर केस भी चल रहा है। वह इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर आया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *