Share

प्रयागराज (आरएनएस)। जमुना नगर में लालापुर थाना क्षेत्र के नौडिया तरहार गांव मैं सोमवार को यमुना नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई दोनों कई लड़कियों के साथ यमुना में स्नान करने के लिए गई थी इस बीच गहराई में चली जाने से डूब गई शोरगुल होने पर घाट पर मौजूद युवकों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव को बरामद किया इस घटना से दोनों परिजनों में चीख-पुकार मच गई है घाट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार नौडिया तरहार गांव निवासी अंबरीश उर्फ दीपू द्विवेदी की पुत्री प्रिया (16) और दिनेश उर्फ पप्पू द्विवेदी की पुत्री परी (15) स्नान करने के लिए सुबह करीब 9:30 बजे यमुना नदी के घाट पर गई थी उसके साथ गांव की और लड़कियां और महिलाएं थी स्नान के दौरान गहराई में चली जाने के कारण दोनों डूबने लगी यह देख साथ में स्नान कर रही लड़कियां ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया घाट पर मौजूद कुछ युवकों ने नदी में कूदकर दोनों को खोजबीन शुरू कर दी सूचना पाकर परिवार और गांव के लोग भी घाट पर पहुंच गए कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों का शव नदी से बरामद किया गया यह देख परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *