दिल्ली: साक्षी मर्डर केस में नया मोड़, हत्यारा साहिल बोला- ‘जबलू मुझे मार देता’, कलावा और रुद्राक्ष पहनने की वजह भी बताई

242
Share

साहिल ने कहा है कि लड़की (साक्षी) का जबलू नाम के लड़के से अफेयर हो गया था। जबलू ने साहिल को लड़की से दूर होने के लिए कहा था। साहिल को लग रहा था कि जबलू उसको मार देगा।

साक्षी मर्डर केस में नया मोड़
नई दिल्ली: साक्षी मर्डर केस में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल साक्षी की हत्या के आरोपी साहिल ने एक नया नाम लिया है, जिससे जांच के दायरे में एक और किरदार की एंट्री हो गई है। साहिल ने कहा है कि लड़की (साक्षी) का जबलू नाम के लड़के से अफेयर हो गया था। जबलू दबंग लड़का है। जबलू ने साहिल को लड़की से दूर होने के लिए कहा था। साहिल को लग रहा था कि जबलू उसको मार देगा, इसलिए क्यों ना वो साक्षी को ही मार दे। साहिल का कहना है कि जबलू के चलते ही लड़की उससे दूर चली गई थी। बता दें कि पुलिस ने साहिल की इस ग्राउंड पर रिमांड ली है कि वो हथियार बरामद करेगी और वारदात की कड़ियां जोड़ेगी।
जबलू के अलावा साक्षी का एक एक्स बॉयफ्रेंड और था
साक्षी का एक और एक्स बॉयफ्रेंड था, जिसका नाम प्रवीण बताया जा रहा है। प्रवीण का टैटू साक्षी ने अपने हाथ पर बनाया हुआ था। प्रवीण इस समय जौनपुर में है। यानी अब इस केस में साहिल के अलावा जबलू और प्रवीण नाम और जुड़ गए हैं।
हत्या से पहले साहिल ने जमकर शराब पी
साहिल ने पूछताछ में बताया है कि उसने शराब के नशे में धुत होकर साक्षी का कत्ल किया था। उसने हत्या करने के पहले जमकर शराब पी थी।
कलावा और रुद्राक्ष पहनने को लेकर साहिल ने कही ये बात
साहिल ने बताया कि उसके हाथ में जो कलावा था, वो उसने एक पीर बाबा के कहने पर पहना था। वहीं रुद्राक्ष की माला पहनने पर साहिल ने बताया कि वो हरिद्वार गया था। वहां से उसने यह खरीदकर पहनी थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपनी फरारी के दौरान पुलिस के पकड़े जाने से पहले साहिल टीवी पर अपने द्वारा की गई वारदात की खबर देख रहा था। तब उसको पता लगा था कि उसका अपराध सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो चुका है।

LEAVE A REPLY