Share

सीरिया में सैन्य ठिकानों पर इजरायल ने हमले किए हैं। क्योंकि इजराइल काफी समय से सीरिया में ईरान समर्थित शिया लड़ाकों को टारगेट कर रहा है, उसके खिलाफ हमले किए हैं।

इजरायल ने दागी मिसाइलें सीरिया के सैन्य ठिकानों पर रातभर किए हमले
Israel: इजरायल को कई मोर्चों पर लड़ाई करना पड़ रहा है। एक ओर तो वह गाजा पट्टी पर फिलिस्तीन के आतंकियों के साथ लड़ाई कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ईरान के साथ उसकी तनातनी जगजाहिर है। इसी बीच सीरिया में भी सैन्य ठिकानों पर इजरायल ने हमले किए हैं। क्योंकि इजराइल काफी समय से सीरिया में ईरान समर्थित शिया लड़ाकों को टारगेट कर रहा है, उसके खिलाफ हमले किए हैं।

जानकारी के अनुसार इजरायल के युद्धक विमानों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में सैन्य ठिकानों पर रातभर अटैक किया। इस कारण काफी क्षति हुई है। सीरियाई सेना ने यह बात अपने बयान में कही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के हवाले से कहा कि यह हमला इजरायल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स के ऊपर से किया गया। इसमें कहा गया है कि कुछ मिसाइलों को रोक दिया गया है।

इजरायल ने दो बार किए मिसाइल हमले
इस बीच, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स वॉर मॉनिटर ने कहा कि इजराइल ने दमिश्क के आसपास के सैन्य स्थलों पर दो बार मिसाइल हमले किए। ब्रिटेन स्थित वॉचडॉग समूह ने कहा कि हमले ने दमिश्क के ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ दमिश्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में हमेह क्षेत्र में एक हवाई रक्षा अड्डे और सैन्य स्थलों को निशाना बनाया। इस नए हमले के साथ, इजराइल ने 2023 की शुरुआत से 17 बार सीरिया पर हमला किया है, जिसमें 48 सैन्यकर्मी मारे गए हैं और 28 अन्य घायल हुए हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *