Share

विकासनगर चकराता तहसील क्षेत्र के अंतर्गत क्वानू-समरखेड़ा संपर्क मार्ग पर क्वानू मेलोत गांव के समीप एक लोडर अनियंत्रित होकर टौंस नदी में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर घायल हो गयी। मृतकों के शवों का राजस्व पुलिस पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवा रही है। मृतक व घायल सभी एक ही परिवार के थे। चकराता तहसील क्षेत्र के अंतर्गत क्वानू मेलोत निवासी पूरण सिंह अपनी पत्नी सामो देवी और भतीजे मनोज के साथ क्वानू मलोत से सोमवार सुबह करीब सात बजे लोडर पर सवार होकर विकासनगर बाजार का रहे थे। घर से कुछ दूर चले ही थे कि अचानक गांव के समीप लोडर अनियंत्रित होकर टौंस नदी में समा गया। हादसे में पूरण सिंह (48) पुत्र बरदावर सिंह, भतीजा मनोज (27) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी क्वानू मेलोत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूरण सिंह की पत्नी सामो देवी (42) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गयी। हादसे का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे अैर तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल और मृतकों को खाई से निकालकर सड़क पर पहुंचाया। इस दौरान राजस्व विभाग व एसडीआरएफ की टीम तहसीलदार सुशीला कोठियाल के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंच गये। तहसीलदार कोठियाल ने बताया कि घायल सामो देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जायेंगे। कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *