Share

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब राज्य में ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज की बसों में किराया भी पहले की अपेक्षा कम होगी।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान
उत्तर प्रदेश: यूपी के नागरिकों की सुविधा के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया है। यूपी के इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन पर जोर देने के मद्देनजर उत्तर प्रदेश रोडवेज इलेक्ट्रिक बसों को लॉन्च करने की तैयारी में है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में नगर विकास विभाग के माध्यम से सैकड़ों बसों का संचालन पहले से ही किया जा रहा है और अब पायलट प्रोजेक्ट के तहत फिलहाल लखनऊ और गाजियाबाद के चुनिंदा रूटों पर 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है।
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा, ‘परिवहन निगम की लखनऊ और गाजियाबाद में चुनिंदा रूटों पर 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। पहले चरण में इन बसों को पायलट आधार पर चलाया जाएगा। इसे राज्य के अन्य जिलों में भी शुरू किया जाएगा।”

सस्ता होगा बस का किराया
परिवहन मंत्री ने आगे कहा, “जल्द ही राज्य के लोगों को उत्कृष्ट और सस्ती परिवहन सेवाओं तक पहुंच प्राप्त होगी। अभी तक एसी बसों के लिए 2X2 सीटिंग अरेंजमेंट वाली बसों की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन अब बस सेवा को अनुबंधित करने की योजना है। नई ठेका बस योजना के तहत 3X2 बैठने की नई व्यवस्था होगी।

उन्होंने बताया कि “3X2 बैठने की क्षमता वाली बसों का किराया 1.63 रुपये प्रति किमी होगा, जबकि 2X2 बैठने की व्यवस्था वाली बसों का किराया 1.93 रुपये प्रति किमी के बराबर होगा। इससे कुल 30 पैसे प्रति किमी का अंतर होगा और सस्ती एसी बस सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने आगे बताया कि सामान्य और एसी बसों सहित 1235 बसों को आशय पत्र जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से 770 बसों का क्षेत्रों में संचालन शुरू हो चुका है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *