Share

राम जन्मभूमि निर्माण स्थल के नजदीक हुए इस धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे इलाके को छावनी में तब्‍दील कर द‍िया।

अयोध्या में राम जन्मभूमि के नजदीक हुआ धमाका
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि के नजदीक धमाका हुआ है। यह धमाका थाना राम जन्मभूमि के श्रृंगार हाट में निर्माणाधीन एक दुकान में हुआ है। इस धमाके की वजह से वहां काम कर रहे एक मजदूर अनिल का हाथ उड़ गया है। इसके साथ ही उसके पेट भी कई छर्रे लगे हैं। उसे गंभीर अवस्था में श्रीराम अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। धमके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है।

पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में किया तब्दील

शुरूआती जानकारी के अनुसार, दुकान के मालिक ने दावा किया है कि यह धमाका पटाके से हुआ है, लेकिन पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए गहनता से जांच में जुटी है।धमाके के पूरे इलाके को छावनी में तब्‍दील कर द‍िया गया है। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तेजी से चल रहा है और अब तक राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर बनकर तैयार हो गया है।

जनवरी 2024 में हो सकता मंदिर का लोकार्पण
बता दें की कुछ दिन पहले ही राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने बताया था कि अयोध्या मे बन रहे रामजन्म भूमि मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और उसके लोकार्पण की अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि इस साल 31 दिसंबर से अगले साल के शुरू में 15 जनवरी के बीच किसी शुभ दिन ऐसा किया जा सकता है।

कब विराजमान होंगे रामलला
चंपत राय ने कहा कि अभी अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के लोकार्पण की तारीखें केवल मीडिया में ही चर्चा में हैं और इस बारे में अभी न्यास में कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने अयोध्या में हो रहे राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की प्रगति को उत्साहवर्धक बताया और कहा कि इस साल के अंत तक मंदिर के भूतल का कार्य पूरा हो जायेगा। राय ने उम्मीद जताई कि इसके बाद 31 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच किसी ‘शुभ दिन’ भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में हो जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *