Share

एक्ट्रेस सनी लियोनी अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी से कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म एक अनिद्राग्रस्त पूर्व पुलिस अधिकारी केनेडी की कहानी है, जिसे सालों से मृत मान लिया गया है। सनी लियोन ने फिल्म में चार्ली नाम की एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी हैं।अपने किरदार के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा: यह एक जटिल किरदार है। वह जिस चीज को सबसे ज्यादा छिपाती है, वह है हंसी। मेरा मानना है कि वह एक ऐसी महिला है जो दो अलग-अलग दुनिया में फंसी हुई है, एक वह है जिसमें वह रहना चाहती है और एक वह है जिसमें वह फंसी हुई है। मुझे इस किरदार को निभाने में बहुत मजा आया। वह हर पल जितना संभव हो सके, उतना मजबूत होने की पूरी कोशिश कर रही है।फिल्म में लियोन की हंसी बेहद खास है। उन्होंने बताया कि मेरी हंसी को मेरे करेक्टर से मैच करने के लिए कश्यप अड़े रहे थे।एक्ट्रेस ने वैराइटी को बताया: यह कुछ ऐसा है, जो मैंने पहले कभी नहीं किया, इसलिए मुझे काफी प्रैक्टिस करनी पड़ी। मैंने कार चलाने की प्रैक्टिस की, मैंने अपने परिवार, अपने बच्चों, अपने पति, अपने दोस्तों के सामने प्रैक्टिस की। मैंने सेट पर गाने की शूटिंग या किसी चीज की शूटिंग के बीच में चार्ली की तरह हंसने की प्रैक्टिस की।एक्ट्रेस ने कहा, इस तरह, जब मैं सेट पर पहुंची, तो यह मेरे सिस्टम से बाहर था, ऐसा कुछ नहीं था जिसके बारे में मुझे अजीब लगा हो, यह सिर्फ मेरे करेक्टर का हिस्सा था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *