Share

अयोध्या । श्री राम जन्मभूमि पर रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण तेज गति से चल रहा है। नक्काशीदार पत्थरों से मंदिर के हर एक हिस्से को बेहतरीन तरीके से तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण की कुछ नई तस्वीरें जारी की है, जिसमें मंदिर के अलग-अलग हिस्सों का निर्माण होता नजर आ रहा है। ट्रस्ट के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि यह 11 मई को खींची गई तस्वीरें हैं।
बताया जा रहा है कि राम मंदिर के भूतल का कार्य लगभग 85 प्रतिशत पूरा हो गया है। ग्राउंड फ्लोर पर छत का कार्य चल रहा है। मंदिर के परिक्रमा मार्ग, कोली मंडप पर छत के पत्थर लगाए जा चुके हैं। गुढी मंडप पर भी पत्थरों को बिछाए जाने का कार्य किया जा रहा है। अब मंदिर के अंदर तकनीकी विशेषज्ञ फिनिशिंग के कार्य में लगे हुए हैं। तय समय सीमा निर्माण कार्य को पूरा करने के बाद जनवरी में भगवान रामलला को अपने मूल गर्भगृह में विराजमान कराया जा सके। वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अब स्थाई कार्यालय मिलने जा रहा है। राम जन्मभूमि से महज 200 मीटर दूरी पर ट्रस्ट ने स्थाई कार्यालय का निर्माण कराया है। कार्यालय का उद्घाटन भी 22 मई को विधि विधान पूर्वक किया जाएगा। रामघाट क्षेत्र स्थित कार्यशाला में अकाउंट कार्यालय और राम जन्मभूमि परिसर में निर्माण कार्य संस्था एलएंडटी ने अपना एक अस्थाई कार्यालय बना रखा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *