Share

एजेंसी समाचार
इस्लामाबाद/नई दिल्ली। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत यात्रा पर आएंगे. बिलावल की यह यात्रा अगले महीने के शुरूआत में 4 मई को होगी. वर्ष 2014 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बाद यह किसी सत्तारूढ़ पाकिस्तानी नेता की पहली भारत यात्रा होगी. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आगामी 4-5 मई को भारत में चीन की अगुवाई वाले शंघाई को-आॅपरेशन आर्गनाइजेशन की बैठक होगी. इस आर्गनाइजेशन में चीन, रूस, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तजाकिस्तान शामिल थे, बाद में इसमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हो गए. इस बार जबकि रउड की बैठक भारत में होना तय हुई तो पाकिस्तान ने ऐतराज जताया, लेकिन अब खबर है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो इस बैठक में हिस्सा लेंगे. उस दिन शंघाई को-आॅपरेशन आर्गनाइजेशन सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों का सम्मेलन होना है.
बिलावल के रउड मीटिंग में हिस्सा लेने की अटकलें पाकिस्तानी मीडिया में भी लगाई जा रही थीं. बता दें कि बिलावल भुट्टो पाकिस्तान के सबसे युवा मंत्रियों में से एक हैं. उनकी उम्र 34 साल है. वह पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे हैं. बिलावल का जन्म 21 सितंबर 1988 में पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई विदेश से पूरी की. 27 अप्रैल 2022 को बिलावल मुल्क के 37वें विदेश मंत्री नियुक्त किए गए. वो जिस पार्टी में हैं, उसे ‘पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी’ कहते हैं.
बिलावल भुट्टो पाकिस्तानी राजनीति में अपनी ‘भारत विरोधी’ बयानबाजी के चलते सुर्खियों में रहे हैं. वह सालों से कश्मीर को लेकर तीखी टिप्पणियां करते रहे हैं. यूनाईटेड नेशंस में उन्होंने बार-बार कश्मीर राग अलापा. हालांकि, वहां भारतीय प्रतिनिधि ने हर बार उन्हें उचित भाषा में जवाब दिया है.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *