Share

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केशरी एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ भुवनेश्वर में तीन स्थानों और बेरहामपुर में एक स्थान पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी परिसरों में भुवनेश्वर में निदेशकों के दो आवासीय परिसर और भुवनेश्वर और बेरहामपुर में एक-एक कार्यालय परिसर शामिल हैं। ईडी ने कहा- इस तलाशी के दौरान, भुवनेश्वर में एक निदेशक के आवासीय परिसर से लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य के 1.5 किलोग्राम से अधिक वजन के सोने के आभूषण, अपराध की आय का हिस्सा, विधिवत जब्त किए गए हैं। इन अभियानों के दौरान मामले से संबंधित भारी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। ईडी ने केशरी एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड (केईपीएल) और उसके निदेशकों के खिलाफ ओडिशा के ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर 2021 में पीएमएलए के तहत जांच शुरू की, जिसमें भोले-भाले निवेशकों को आपराधिक इरादे से धोखा देने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था, उन्हें घर बेचने का लालच दिया गया था। अधिकारी ने कहा, केईपीएल पुनर्भुगतान में लडखड़ा गई और खरीदारों के साथ 5,91,54,545 रुपये का धोखा किया, जिसे निदेशकों ने गबन कर लिया। मामले की आगे की जांच चल रही है। एजेंसी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *