Share

इस साल गर्मी से मचने वाला है हाहाकार, लू से लड़ाई की ये है टूलकिट
गर्मी से संबंधित बीमारियों से मुकाबले के लिए बनी राष्ट्रीय कार्ययोजना के तहत मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि वे प्रचंड गर्मी के दौरान अधिक प्रोटीन वाला भोजन लेने और पकाने से बचें।
उत्तर भारत में पड़ने वाली है भीषण गर्मी
उत्तर भारत से सर्दी ऐसे गई मानो तेज बारिश के बाद कड़ी धूप निकल आई हो। देश के कुछ हिस्सों पर तापमान में अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी की जिसमें संभावित लू से बचने को लेकर उपायों की लिस्ट दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से साल 2023 के लिए पहली गर्मी की चेतावनी जारी करने के बाद यह लिस्ट जारी की गई।
गर्मी से संबंधित बीमारियों से मुकाबले के लिए बनी राष्ट्रीय कार्ययोजना के तहत मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि वे प्रचंड गर्मी के दौरान अधिक प्रोटीन वाला भोजन लेने और पकाने से बचें।
इसके अलावा लोगों से तेज धूप खासकर दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच में बाहर नहीं जाने के लिए कहा गया है।
एडवाइजरी में मंत्रालय ने लोगों से जितना हो सके उतना पानी पीने के लिए कहा है, भले ही प्यास ना लगी हो पर शरीर में पानी की मात्रा को पर्याप्त बनाए रखें।
लोगों को ओरल रीहाइड्रेशन सल्यूशंस (ओआरएस), घर में बने पेय पदार्थ जैसे कि नींबू-पानी, दही, छाछ, लस्सी, नमक के साथ फलों के जूस का उपयोग करने के लिए कहा गया है।
इसके अलावा घर में हवादार और ठंडे स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। इसमें लोगों को सलाह दी गई है कि ताजे फलों जैसे कि तरबूज, ककड़ी, नींबू, संतरा का सेवन करें और हलके रंग के पतले-ढीले सूत्री कपड़े पहनें।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बाहर नंगे पैर नहीं निकलने और खुली धूप में जाते समय छाता, टोपी, तौलिया या किसी अन्य पारंपरिक चीज से सिर को ढंककर रखें।
लोगों से कहा गया है कि वे ‘गर्मी जनित तनाव’ (हीट स्ट्रेस) के लक्षणों पर नजर रखें जिसके अंतर्गत चक्कर आना या बेहोशी, मतली या उल्टी, सिरदर्द, अत्यधिक प्यास, असामान्य रूप से गहरे पीले रंग का मूत्र, पेशाब में कमी और सांस की गति और दिल की धड़कन बढ़ना शमिल है।
एडवाइजरी में बच्चों और पालतू जानवरों को खड़े वाहन में नहीं छोड़ने की सलाह दी गई है, क्योंकि वाहन के अंदर का तापमान खतरनाक साबित हो सकता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *