Share

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में आपस में यूं टकराईं गाड़ियां, कई लोग हुए घायल,
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर रविवार की सुबह कोहरे की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। एक के बाद एक गाड़ियां ऐसे टकराईं जैसे फिल्म का कोई सीन हो,
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर टकराईं गाड़ियां
दिल्ली: मौसम की वजह से रविवार की सुबह दिल्ली-मेरठ हाईवे पर अचानक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। घने कोहरे के कारण हुई इस सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए, जिससे कई लोग घायल हो गए। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गाड़ियों में हुई टक्कर में एक स्कूल बस भी शामिल थी जो कई बच्चों को लेकर दिल्ली जा रही थी। गाड़ियों के बीच हुई टक्कर का ये हादसा रविवार को उत्तर प्रदेश के बागपत में राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी पर पाली गांव के पास हुआ। गाड़ियों के बीच ये टक्कर बिल्कुल किसी फिल्म की सीन की तरह दिख रही थी।
कहा जा रहा है कि कोहरने के कारण लो विजिबिलिटी के कारण पहले एक मोटरसाइकिल कार से टकाई और फिर उसके बाद दर्जनों गाड़ियां आपस में टकराती चली गईं। कई वाहनों की टक्कर में बागपत में स्यादवाड़ इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च के छात्रों को ले जा रही एक बस भी शामिल थी, जो दिल्ली में एक मैराथन में भाग लेने के लिए छात्रों को लेकर जा रही थी। इस बस में सवार कई स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। छात्रों में से एक छात्रा ने कहा कि 24 छात्रों का एक समूह बस से मैराथन में भाग लेने जा रहा था।
छात्रा ने कहा कि जब उनकी बस एक खड़े वाहन से टकराने वाली थी, तो चालक ने प्रभाव को कम करने के लिए ब्रेक का इस्तेमाल किया, लेकिन एक अन्य डिपो बस ने उनकी बस को टक्कर मार दी, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद बचावकर्मी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के लिए तत्काल मदद सुनिश्चित करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *