Share

एजेंसी समाचार
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 20 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन विधानमंडल सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। प्रदेश कैबिनेट ने राज्यपाल के अभिभाषण के मसौदे को मंजूरी दे दी है। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण को पेश करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल अभिभाषण में प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां बताएंगी। वहीं, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की सराहना भी करेंगी। साथ ही यूपी में आयोजित जी-20 बैठकों का भी जिक्र अभिभाषण में करेंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *