बिल गेट्स ने बनाई रोटी

104
Share

बिल गेट्स ने बनाई रोटी, वायरल वीडियो देख पीएम मोदी ने दी सलाह-कभी बाजरा भी ट्राई करें
बिल गेट्स ने गेहूं के आटे की रोटी बनाई और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उनका वीडियो देखकर पीएम मोदी ने कहा कभी बाजरा भी ट्राई करें।
दुनिया के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स ने रोटी बनाई और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में बिल गेट्स के साथ एक और शख्स मौजूद है और दोनों मिलकर रोटी बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बिल गेट्स शेफ ईटर बर्नथ हैं और इंस्टा पर वीडियो शेयर करते हुए शेफ ईटर बर्नथ ने लिखा है-भारतीय रोटी बनाकर खूब मस्ती की। मैं अभी बिहार, भारत से वापस आया, जहां मैं गेहूं के किसानों से मिला, जिनकी पैदावार नई शुरुआती बुवाई तकनीकों और “दीदी की रसोई” कैंटीन की महिलाओं की बदौलत बढ़ी है, जिन्होंने रोटी बनाने में अपनी विशेषज्ञता साझा की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोटी बनाने का वीडियो साझा करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की शनिवार को तारीफ की। उन्होंने गेट्स को बाजरे के पकवान बनाने में हाथ आजमाने के लिए प्रोत्साहित भी किया। गेट्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह रोटी बनाते नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY