फैटी लिवर में फायदेमंद है तेज पत्ता का पानी, जानें सेहत से जुड़ी 4 समस्याएं जिसमें इसका सेवन है

426
Share

फैटी लिवर में फायदेमंद है तेज पत्ता का पानी, जानें सेहत से जुड़ी 4 समस्याएं जिसमें इसका सेवन है
तेज पत्ता का पानी पीने के फायदे: तेजपत्ता अपने आप में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो कि डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देने में मददगार है। आइए, जानते हैं इसके खास फायदे।
तेजपत्ता का पानी पीने से क्या होता है-
1. सीने की जकड़न (कंजेशन) को कम करता है
तेज पत्ता श्वसन तंत्र को लाभ पहुंचाता है। ये असल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो विभिन्न श्वसन संक्रमण और बीमारियों से बचाव में मददगार है। साथ ही इसे पीने से छाती में गर्मी पैदा होती है। यह अरोमाथेरेपी लाइनों में काम करता है, कफ को ढीला कर सकता है और श्वसन पथ से बाहर निकालने में मदद कर सकता है।
हर 15 दिन पर मुंह में हो रहे हैं छाले तो हो जाएं सावधान! इन समस्याओं का हो सकते हैं शिकार
2. फैटी लिवर में है फायदेमंद
फैटी लिवर की समस्या में तेज पत्ते का इस्तेमाल काफी फायदेमंद है। ये एक मूत्रवर्धक के रूप में काम कर सकता है और लिवर के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। जब आप इसका पानी पीते हैं तो ये पेशाब को उत्तेजित करता है और लिवर डिटॉक्स करने में मददगार है। तेज पत्ते का पानी हृदय की केशिकाओं की दीवारों को मजबूत करता है, जबकि एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इस तरह ये दिल की सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।
दाद, खाज, खुजली से हैं परेशान, नीम के तेल से होगा इनका सफाया, ऐसे करें इस्तेमाल
4. डायबिटीज में फायदेमंद
तेज पत्ते का पानी पीने से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। ये शरीर में इंसुलिन बढ़ाकर शुगर स्पाइक को रोकने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, तेज पत्ते में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स इंसुलिन रिसेप्टर फंक्शन में सुधार करके डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है।
तेज पत्ते का पानी कैसे बनाएं-How to make bay leaf water?
तेज पत्ते का पानी बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं है। बस 2 कप पानी में 5 तेज पत्ता डाल कर इसे उबाल लें। पानी को उबल कर लगभग 1 कप जितना होने दें। फिर ऊपर से हल्का सा नमक मिलाएं और इसका सेवन करें।

LEAVE A REPLY