Share

सत्तारूढ़ बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, एक बदमाश गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारीभाजपा के राज्य पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक 50 वर्षीय सिंह अपने घर के गेट के पास खड़े थे, तभी कार में आए बंदूकधारियों ने उन पर गोलीबारी की और फिर भाग गए।
थौबल जिले के खेतड़ी लीकाई में मंगलवार को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने बीजेपी नेता लैशराम रामेश्वर सिंह की उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। संदिग्धों में से एक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस ने कहा कि हत्या का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है, मकसद का पता लगाने और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।
गोली मारकर फरार हुए बदमाश
सत्तारूढ़ भाजपा के राज्य पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक 50 वर्षीय सिंह अपने घर के गेट के पास खड़े थे, तभी कार में आए बंदूकधारियों ने उन पर गोलीबारी की और फिर भाग गए। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह सहित पार्टी के नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और कायरतापूर्ण हत्या की कड़ी निंदा की। पुलिस ने कार का पता लगा लिया है और उसके ड्राइवर ने कथित तौर पर हमलावरों के विवरण का खुलासा किया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *