Share

किस्मत कब किसकी पलट जाए कोई नहीं जानता। आपने कई कहानियां सुनी होंगी कि यह आदमी रातों-रात अरबपति या करोड़पति बन गया। ऐसी कहानियों का किरदार कौन और कब बन जाता है, यह कोई नहीं जानता। ऐसी ही एक कहानी पंजाब से सामने आई है, जहां एक शख्स लखपति नहीं बल्कि रातों-रात करोड़पति बन गया है। आपको सुनकर हैरानी जरूर हो रही होगी लेकिन हकीकत यही है। पंजाब के डेराबस्सी में बुधवार को 88 साल के एक बुजुर्ग के साथ चमत्कार हुआ है।

बुजुर्ग आदमी रातों-रात करोड़पति बन गया। जब इस शख्स को खबर मिली तो उसे यकीन ही नहीं हुआ। इस शख्स ने पांच करोड़ की लॉटरी जीती है। खबर के आने के बाद पूरे इलाके में शोर मच गया। बुजुर्ग आदमी को सभी बधाई देने घर पहुंचने लगे। इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद शख्स ने कहा कि वह इस पैसे को अपने बेटे और डेरा में बांट देंगे।

कौन हैं करोड़पति
समाचार एजेंसी एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्ग व्यक्ति का नाम महंत द्वारका दास है। लॉटरी जीतने के बाद उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुशी महसुस कर रहा हूं। उन्होंने आगे बताया कि पिछले 35-40 सालों से लॉटरी खरीदते आ रहा हूं। महंत के बेटे नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मेरे पिता ने मेरे भतीजे को टिकट खरीदने के लिए पैसे दिए थे। वहीं पिता ने कहा कि जो भी पैसे मिलेंगे बेटे और डेरा में दे दूंगा।

हाल ही में एक ऐसी खबर दुबई से भी आई, जहां एक भारतीय रातों-रात करोड़पति बन गया। उसने 3200 दीनार जीते थे। वो शख्स भी लॉटरी जीतने के बाद यकीन नहीं कर पाया कि हमने इतनी बड़ी रकम जीत ली है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *