Share

जम्मू कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगा नाइट कर्फ्यू, सुरक्षा बल अलर्ट, जानें वजह
सीमा पार से घुसपैठ और ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी के खतरे को देखते हुए उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक किलोमीटर के दायरे में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
सीमा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान
जम्मू: जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर से सटे एक किलोमीटर के दायरे में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को रात का कर्फ्यू लगाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक कर्फ्यू क्षेत्र पर बीएसएफ जवानों की प्रभावी पकड़ सुनिश्चित करने के मद्देनजर लगाया गया है। एक आधिकारिक आदेश से यह जानकारी मिली। आदेश में बताया गया है कि यह कदम कोहरे की वर्तमान स्थिति में सीमा पार से घुसपैठ और ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी के खतरे को देखते हुए उठाया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *