Share

तुनिषा शर्मा पहले भी कर चुकी थीं आत्महत्या की कोशिश, परिवार को दी थी चेतावनी
दिवंगत टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को लेकर एक जानकारी सामने आई है, कहा जा रहा है कि उन्होंने 24 दिसंबर से पहले आत्महत्या का प्रयास किया था। दिवंगत टीवी और फिल्म अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के निधन की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आज एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुछ देर में बॉडी को घर ले जाया जाएगा जहां, तुनिशा के चाहने वालों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। वहीं अब तुनिषा को लेकर एक और जानकारी सामने आई है कि उन्होंने 24 दिसंबर से पहले भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उसके पूर्व प्रेमी अभिनेता शीजान मोहम्मद खान ने इस बारे में तुनिषा के परिवार को बताया था और उनसे ध्यान रखने का कहा था। सूत्रों ने आईएएनएस को यह जानकारी दी। शीजान अब पुलिस हिरासत में हैं, तुनिषा की मां ने शीजान पर उनकी बेटी को सदमे में पहुंचाने और उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया था। ऐसा कहा जा रहा है कि शीजान और तुनिषा रिश्ते में थे और 15 दिन पहले ही उनका रिश्ता टूटा था।
24 दिसंबर को वसई में टीवी सीरियल सेट पर तुनिषा ने शीजान के मेकअप रूम में छत के पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली थी। तुनिशा से पहले शीजान ‘कुंडली भाग्य’ की एक्ट्रेस मृणाल सिंह को डेट कर रहे थे। नाम न छापने की शर्त पर सूत्रों ने संकेत दिया कि तुनिषा पहले से ही तनाव और डिप्रेशन के मुद्दों को जाहिर कर चुकी थीं, इसलिए उसके परिवार को इस खबर को अधिक गंभीरता से लेना चाहिए था कि तुनिशा ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
सूत्रों ने बताया कि परिवार को तुनिषा की काउंसलिंग करने और उसके करीब रहने के प्रयास तेज करने चाहिए थे। ब्रेकअप से पहले शीजान और तुनिषा का रिश्ता काफी चर्चित था। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में से एक में शीजान को ‘अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर तुनिषा के लिए गाते और गिटार बजाते हुए देखा गया था।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में मोर्चरी सर्वेंट के दावे से हलचल, एक्टर की बहन ने पीएम मोदी से लगाई ये गुहार
दोनों शो के सेट पर मिले थे और तुनिषा ने शीजान के साथ अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। उन्होंने शीजान की बहन फलक नाज के साथ भी तस्वीरें पोस्ट की थीं। चंडीगढ़ में पली-बढ़ी तुनिषा ने बहुत कम उम्र में ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। तुनिषा ने 2016 में ‘फितूर’ के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *