सलमान खान की भांजी Alizeh Agnihotri बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार, नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर की फिल्म से मचाएंगी धमाल

128
Share

पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड इंडस्ट्री को नेपोटिज़्म को लेकर लगातार ट्रोल का सामना करना पड़ा है। बावजूद इसके कई स्टार्स अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बॉलीवुड में लगातार उन्हें लांच कर रहे हैं। पिछले सालों में अनन्या पांडे से लेकर जाह्नवी कपूर तक कई सुपरस्टार्स के किड्स बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। अब इसी कड़ी में एक और स्टार किध का नाम सामने आ, हां हम बता कर रहे हैं, बॉलीवुड के दबंग खान यानी की सलमान खान (Salman Khan) की भांजी अलिज़ेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) की। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अलिज़ेह अग्निहोत्री अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबरे आ रही हैं कि अलिजेह नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर सौमेंद्र पाधी (Soumendra Padhi) की फिल्म में से अपना डेब्यू करने वाली हैं। आपको बता दें, अलिजेह अग्निहोत्री, सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री और जीजा अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं।

सौमेंद्र पाधी की फिल्म से करेंगी डेब्यू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर सौमेंद्र पाधी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म की शूटिंग अलिजेह ने शुरू कर दी है। ये फिल्म अगले साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। बता दें कि डायरेक्टर सौमेंद्र पाधी को उनकी वेब सीरीज जामताड़ा (2020 ) और फिल्म ‘बुधिया सिंह: बॉर्न टू रन’ के लिए जाना जाता है। साथ ही वो 2016 में बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म में फिल्म ‘त्रिविआ’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं।

LEAVE A REPLY