Share

‘भारत जोड़ो यात्रा’ की मध्य प्रदेश में एंट्री से पहले यात्रा को 2 दिन का ब्रेक दिया गया है। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कुछ गानों पर डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
भारत जोड़ो यात्रा के ब्रेक वाले दिन दिग्विजय सिंह ने किया डांस
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के नजदीक पहुंच गई है। महाराष्ट्र में यात्रा पूरी करने के बाद एमपी में प्रवेश से पहले यात्रा को 2 दिन का ब्रेक दिया गया है। इस दौरान राहुल गांधी गुजरात में चुनावी प्रचार के लिए गए।
यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलकर चलने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिग्विजय ब्रह्मास्त्र मूवी के रोमांटिक गाने ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वे शोले मूवी के सॉन्ग ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ पर भी थिरके। अब यह वीडियो जमकर शेयर हो रहा है।

कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो
वीडियो ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता गौरव पंधी ने लिखा, “भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुछ हंसते, गाते और थिरकते हुए चेहरे।”
इस ट्वीट के जवाब में दिग्विजय सिंह लिखा कि, “जब आप कई दिनों तक साथ चलें तो क्यों न मस्ती भी करें? हाँ करनी चाहिए और हमने की भी।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *