Share

बिहार के वैशाली में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है। महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग भोज खाकर वापस लौट रहे थे।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने कई घायलों को घटना सथल से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।

पीएम ने किया सहायता राशि का ऐलान
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया है। इसके साथ ही मृतकों व घायलों के लिए उन्होंने सहायता राशि का भी ऐलान किया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख
वहीं इस हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “वैशाली, बिहार में हुई सड़क दुर्घटना में बच्चों समेत कई लोगों के हताहत होने की ख़बर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *