Share

मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को 21 नवंबर दिन सोमवार को बार काउंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी मुरादाबाद पहुंचकर शपथ दिलाएंगे आपको ज्ञात हो कि 1अक्तूबर दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ ।जिसमें मुरादाबाद की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में 21 पदों के परिणाम घोषित किए गए इस चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु अशोक कुमार सक्सेना, महासचिव पद हेतु अभय सिंह, एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु दानवीर सिंह यादव, विजई घोषित किए गए ।इनकी शेष टीम ने भीअन्य अन्य पदों पर विजय हासिल की दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के नवनिर्वाचित महासचिव अभय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की शपथ ग्रहण समारोह में बार काउंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी एवं पूर्व चेयरमैन वर्तमान सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे ।आयोजन की पूर्ण तैयारी कि जा चुकी हैं शपथ ग्रहण समारोह में सभी अधिवक्ता एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और सभी को शपथ ग्रहण कराई जाएगी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *