Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। विकास खण्ड मूढपाण्डे में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों को गृह प्रवेश हेतु चाबी वितरण कार्यक्रम जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। चाबी वितरण कार्यक्रम के पश्चात् विकास खण्ड मूढापाण्डे की ग्राम पंचायत चमरौआ में जिलाधिकारी द्वारा श्रीमती बविता पत्नी आदेश (प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी) को ग्राम में पहुंचकर गृह प्रवेश एवं चाबी वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव, परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्र, ब्लाक प्रमुख श्री नवदीप यादव, खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती श्रद्धा गुप्ता एवं विकास खण्ड के सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *