Share

उन्नाव में 10 नवंबर को हुए एक लड़की के हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक ने युवक ने दलित युवती का रेप के बाद हत्या किया जाने का जुर्म कुबूल किया है। आरोपी ने बाते कि वह और मृतका एक-दूसरे को 2 वर्षों से जानते थे।

पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ रेप और हत्या का मुकदमा
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि, वारदात के दिन प्रेमिका के घर पर अकेली होने पर ओरोपी प्रेमी ‘उत्तेजक दवाई’ खाकर उसके घर पहुंचा था जहां उसने शारीरिक संबंध बनाया था। आरोपी प्रेमी प्रेमिका के विरोध के बाद भी काफी देर तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी प्रेमी ने कबूल किया कि रेप के दौरान प्रेमिका की तबीयत बिगड़ने पर वह वहां से भाग गया था। आरोपी शहर के ही एक कॉलेज में MA का छात्र है। वह करीब 2 साल से मृतका के संपर्क में था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर 376A और हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *