Share

हरियाणा के चरखी दादरी में एक कंकाल मिला है, जो अगस्त से लापता एक पुलिसकर्मी के होने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कंकाल के पास मिले फटे हुए कपड़ों और मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान जसबीर के तौर पर की गई है, जो भिवानी जिले के तोशाम पुलिस थाने में तैनात था। जसबीर 26 अगस्त को तोशाम पुलिस थाने से एक बंदूक के साथ निकला था और तब से वह लापता था। इस संबंध में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

‘कंकाल को सिविल हॉस्पिटल में रखा गया है’
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान जसबीर के आखिरी बार चरखी दादरी में होने का पता चला था, लेकिन उसके बारे में कोई और जानकारी नहीं मिल पाई थी। अधिकारियों ने बताया कि भिवानी पुलिस ने शुक्रवार शाम को चरखी दादरी सिविल हॉस्पिटल के पीछे सड़क के पास एक कंकाल बरामद किया। कंकाल को सिविल हॉस्पिटल में रखा गया है।

जसबीर का हो सकता है कंकाल: पुलिस
पुलिस के मुताबिक, खोपड़ी और शरीर के अन्य अंगों की कुछ हड्डियां सड़क किनारे झाड़ियों में बिखरी मिलीं। आशंका जताई जा रही है कि शव को कुत्ते या सूअर ने कतर दिया होगा। पुलिस उपाधीक्षक (दादरी मुख्यालय) वीरेंद्र सिंह के मुताबिक, मौके पर मिले सामान से ऐसा लगता है कि यह कंकाल जसबीर का है। मामले की जांच चल रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *