Share

लखनऊ। छठ पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को खुद गोमती नदी के घाट पर पहुंचे और सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनके साथ कई अधिकारी और मंत्रिमंडल के उनके सहयोगी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छठ पर्व एकजुटता और स्वच्छता का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि छठ का पर्व अंत: और बाह्य शुद्घि का प्रतीक है। छठ पर्व पर एकजुट होकर प्रकृति पूजा की जाती है। आज के दिन जहां कहीं भी भोजपुरी समाज है वहां ये आयोजन किया जा रहा है। यह पर्व पहले खुद की शुद्घि और फिर वातावरण की शुद्घि का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये पर्व बताता है कि आस्था व्यक्तिगत विषय नहीं है बल्कि सबको साथ लेकर चलने का नाम है। उन्होंने कहा कि अगर भगवान सूर्य न होते थे प्रकृति में कुछ भी न होता। छठी माई सामाजिक समरसता की सबसे बड़ी प्रतिमूर्ति हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *