Share

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को शुभकमानाएं दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रेरणा मिलेगी और वह लगातार मजबूत होगी। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि कांग्रेस ने कभी संकट के सामने हार नहीं मानी और आगे भी नहीं मानेगी। सोनिया गांधी ने कहा, ”मुझे पूरा विश्वास है कि खड़गे जी से पूरी पार्टी को प्रेरणा मिलेगी, एक संदेश मिलेगा और इनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी।” उनका कहना था कि वह बहुत प्रसन्न हैं। सोनिया गांधी ने कहा, ”सच कहूं तो मैं राहत महसूस कर रही हूं। आपने इतने वर्षों तक जो प्यार, सम्मान दिया है, यह मेरे लिए गौरव की बात है। मुझे इसका अहसास जीवन की आखिरी सांस तक रहेगा।”
उन्होंने कहा, ”परिवर्तन संसार का नियम है। यह परिवर्तन जीवन के हर क्षेत्र में होता है और होता रहेगा।आज कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां हैं, सबसे बड़ी चुनौती यह है कि लोकतांत्रिक मूल्यों के सामने जो संकट पैदा हुआ है, उसका हम सफलतापूर्व मुकाबला कैसे करें। मुझे विश्वास है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता आपस में मिलजुलकर ऐसी शक्ति बनेंगे जो हमारे महान देश के सामने खड़ी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकेगी।”
एकता के साथ आगे बढ़ना है: सोनिया गांधी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा, ”कांग्रेस के सामने पहले भी बड़े-बड़े संकट आए हैं, लेकिन पार्टी ने कभी हार नहीं मानी है। सभी को मिलकर, संकल्प के साथ और एकता के साथ आगे बढ़ना है।” इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ”आज मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है, आज एक सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनकर ये सम्मान देने के लिए आप सबका हार्दिक आभार और धन्यवाद देता हूं।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *