अरुणाचल प्रदेश में सेना का चॉपर क्रैश, सर्च आॅपरेशन जारी

138
Share

एजेंसी समाचार
नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में शुक्रवार को सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. चॉपर सुबह 10.43 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिंगगिंग गांव के पास एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपर सियांग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जुम्मर बसर ने कहा कि दुर्घटना स्थल तक जाने के लिए सड़क नहीं जाती है, लेकिन बचाव दल को भेजा गया है.
गांव की ओर जाने के लिए कोई सड़क नहीं है, केवल एक हैंगिंग ब्रिज है. इसलिए बचाव कार्यों के लिए दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल पर भेजे गए हैं. आॅपरेशन में स्थानीय ग्रामीणों भी शामिल हैं.
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा, ‘अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में भारतीय सेना के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में दुखदायी खबर मिली.’ हेलीकॉप्टर सेना के जवानों को लेकर नियमित उड़ान पर था.

LEAVE A REPLY