Share

Kumar Vishwas and Tejinder Bagga : कवि कुमार विश्वास और बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा को बड़ी राहत मिली है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने दोनों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। इन दोनों नेताओं के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था। कुमार विश्वास और तेजिंदर बग्गा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान के मामले में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में पूछताछ के लिए कुमार विश्वास के गाजियाबाद स्थित घर पर पंजाब पुलिस की टीम पहुंची थी। वहीं बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा को दिल्ली स्थित उनके घर से उठा लिया गया था।
इससे पहले मई महीने में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ बयान देने के मामले में कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। पंजाब की रूपनगर पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा उसे और ‘आप’ समर्थकों को खालिस्तानी पुकारे जाने का आरोप लगाने के बाद कुमार विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत में दावा किया गया है कि यह घटना 12 अप्रैल को हुई थी, जब कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए टिप्पणी की थी। कुमार विश्वास ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *