Share

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में आज सुबह (10 अक्टूबर) निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। इस मौके पर देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया है और श्रद्धाजलि अर्पित की है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, ‘श्री मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ह्यधरती पुत्रह्ण मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!’
पीएम मोदी ने भी दुख प्रकट किया
पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव के साथ अपनी यादों को तस्वीरों के जरिए ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’
गृह मंत्री अमित शाह ने भी जताया दुख
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ऊं शांति शांति शांति।’
यूपी के सीएम योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है। उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’
यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने शोक जताया
यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी के नेता व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के आज निधन हो जाने की खबर अति-दुखद है। उनके परिवार व सभी शुभचिन्तकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।’
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दुख प्रकट किया
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘मुलायम सिंह यादव जी का राजनीतिक कौशल अद्भुत था। दशकों तक उन्होंने भारतीय राजनीति का एक स्तंभ बनकर समाज व राष्ट्र की सेवा की। जमीन से जुड़े परिवर्तनकारी, सामाजिक सद्भाव के नेता, आपातकाल में लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्षधर के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे। उनका जाना अपूरणीय क्षति है। इस दु:ख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ है। प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें, परिजनों व समर्थकों को दु:ख सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करें। ऊं शांति!’
अन्य नेताओं ने क्या कहा
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि मुलायम सिंह जी के निधन की खबर से दुखी हूं। वह संघर्ष के जरिए और सैद्धांतिक पक्ष को मजबूत रखते हुए आगे बढ़े थे। वह राजनीति दृष्टि से परिपक्व थे। हर दल के लोग उनसे संबंधित थे। हम दोनों का अच्छा संबंध था। भगवान उनके परिवार, समर्थकों को शक्ति दे।
मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे वरिष्ठ नेता थे, उन्होंने वढ की राजनीति की धारा बदल दी थी। समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में उनका बेहद महत्वपूर्ण योगदान था। जमीन जुड़े रहकर उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा की। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में कहा कि वह हमारे बीच में नहीं रहे इससे हमें काफी दुख है। मैं अपनी और हरियाणा सरकार की तरफ से उनके लिए भगवान से शांति की प्रार्थना करता हूं।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि नेता जी सबके प्रिय थे, उन्होंने लंबा समय देश के लिए राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अपना जीवन समर्पित किया। उत्तर प्रदेश और पूरे देश के लिए क्षति है। उनका आशीर्वाद हमेशा मुझे मिला। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और पूरे परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।
सांसद व नेता मनोज झा ने कहा कि आज एक युग का अंत हुआ है। एक ऐसा युग जिसने राजनीति को राजमहल से मुक्त कर सड़कों, गांवों तक ले गए। मैं समझता हूं कि इस क्षति की भरपाई कोई नहीं कर सकता। भगवान उनके परिवार, समर्थकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि वह बड़े नेता थे जिसे देश को जरूरत थी। वह जमीन और लोगों से जुड़े नेता थे। वह संसद में ऐसी बातें बोलते थे जो हुकूमत सुन सकती थी। उन्होंने गरीबों को उठाने और उनकी बदहाली दूर करने के लिए अपनी जिÞंदगी दी।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुलायम जी का निधन बेहद दुखद है। उनका इलाज चल रहा था सब इस आस में थे कि वे वापस इलाज करवाकर लौटेंगे लेकिन यह खबर आई। राजनीतिक दृष्टि से यह एक युग का अंत है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *