ड्रग ट्रैफिकिंग पर बड़ा एक्शन सीबीआई ने इंटरपोल के साथ मिलकर चलाया आॅपरेशन गरुड़

115
Share


एजेंसी समाचार
नई दिल्ली। सीबीआई ने इंटरपोल के साथ मिलकर ग्लोबल लेवल पर ड्रग ट्रैफिकिंग के खिलाफ एक बड़ा आॅपरेशन गरुड़ चलाया और इसके तहत 127 केस दर्ज कर 175 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और भारी मात्रा में अलग अलग तरह का ड्रग्स बरामद किया गया। इस आॅपरेशन को ग्लोबल लेवल पर चलाया गया जिसमे इंटरपोल के कोर्डिनेशन की मदद से एनसीबी और स्टेट पुलिस की भी मदद ली गई।
ग्लोबली चलाया गया है आॅपरेशन
इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के लिए ये ग्लोबल आॅपरेशन चलाया गया। इस आॅपरेशन में सीबीआई, एनसीबी के अलावा 8 राज्यों की पुलिस जिसमे पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट, तमिलनाडु, दिल्ली, मणिपुर ने भी साथ दिया।
6600 संदिग्धों से की गई पूछताछ, 127 नए केस दर्ज
इस आॅपरेशन के तहत 6600 संदिग्धों से पूछताछ की गई। 127 नए केस दर्ज करते हुए 175 आरोपियों ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 5.125 किलो हेरोइन, 3.29 किलो गांजा, 1365 ग्राम चरस, करीब 87 टेबलेट, 122 इंजेक्शन, 87 सिरिंज 946 टेबलेट और 11039 पिल्स, कैप्सूल बरामद किए गए। फिलहाल सीबीआई इंटरनेशनल लिंक्स खंगाल रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ लगातार की का रही है।
आॅपरेशन गरुड़ में खुलासा, 8 से ज्यादा देशों से आ रही ड्रग्स
दरअसल, भारत में आठ से ज्यादा देशों से ड्रग्स आ रही है। ज्यादातर ड्रग्स अफगानिस्तान, पाकिस्तान, दुबई, म्यांमार व बांग्लादेश आदि देशों से आ रही हैं। ये खुलासा आॅपरेशन गरुड़ से हुआ है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में बढ़ रही ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए सीबीआई के संग विश्वभर के देशों के साथ मिलकर रविवार को आॅपरेशन गरुड़ चलाया।
इंटरपोल की पहल पर चलाया गया है यह अभियान
इंटरपोल की पहल पर विश्व के सभी देशों में ड्रग्स तस्करी को लेकर ये अभियान चलाया गया है। इसमें सभी देशों ने एक-दूसरे को सूचनाओं का आदान-प्रदान किया। भारत को भी कई देशों से अहम जानकारियां मिली हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि ड्रग्स के खिलाफ पूरे विश्व में एक साथ अभियान चलाया गया है।

LEAVE A REPLY